* दतिया उप चुनाव जीतने के लिए सरकार ने अपनाए सभी हथकंडे- घनश्याम सिंह, विधायक*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
उप चुनाव जीतने के लिए सरकार ने अपनाए सभी हथकंडे- घनश्याम सिंह, विधायक ग्राम सीतापुर, बरगांय में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे दतिया विधायक दतिया का उप चुनाव जीतने के लिए सरकार ने सभी हथकंडे अपनाए, पर आप सभी के समर्थन व सहयोग से सरकार के मनशूबे विफल हो गए। आप लोगों ने अपना अमूल्य मत देकर मुझे विधायक बनाया मेरा प्रयास रहेगा कि मैं इस पावर का उपयोग आप लोगों के हितों के लिए करूंगा। यह बात दतिया से नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम सीतापुर और बरगांय में सोमवार को आयोजित आभार सभा में उपस्थित ग्राम वासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चुनाव में असली संघर्ष जमीन पर कार्यकर्ता ही करता हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूँ कि उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता अवधेश नायक, अशोक दांगी पूर्व जनपद अध्यक्ष, दीपेंद्र पुरोहित,अनिलराज श्रीवास्तव,केपी यादव, रिषभ गुर्जर, नीरज शर्मा शिरोमण सिंह यादव, सरपंच, नाथूराम राजपूत, बलराम पटेल, सुरेश पान्डे, दिनेश यादव, मनमोहन पुजारी, वीर सिंह राजपूत, काले खाँ, वनमाली पाल, पूरन सिंह दाऊ, बुद्ध सिंह यादव, वकील दांगी, संजू कुशवाह, मनीष कुशवहा आदि उपस्थित रहे।

Comments