दतिया परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विकल्प प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, पीएचसी एवं सब सेंटर को किया सम्मानित*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभागार में गत वर्ष 2025-26 में परिवार नियोजन के विकल्प कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम में उनाव इ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आशा कार्यकर्ताओं को 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 संचालित पखवाड़े के दौरान सम्मानित करने हेतु चुना गया। आज समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभागार में आयोजित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भधारण तथा दो बच्चों के बीच सही अंतराल को स्वैच्छिक साधनों से बढ़ावा देना है जिससे मां एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके। मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण हेतु सही समय तथा गर्भावस्था के बीच सही अंतर रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में आमजन को गर्भ निरोध के अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाकर अस्थायी साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि परिवार नियोजन के विकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अस्थाई साधनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दिनांक 13 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया के सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. विशाल वर्मा, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत प्रताप सिंह यादव के साथ प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।
इसके अंतर्गत ईएसबी स्कीम में तीन आशा कार्यकर्ता रचना कुशवाहा ग्राम कुठौंदा ब्लॉक इंदरगढ़, साधना शर्मा ग्राम बड़ौनकलां ब्लॉक उनाव एवं संतोषी सिरौठिया ग्राम पण्डोखर ब्लॉक भाण्डेर तथा अंतरा इंजेक्शन के लिए राखी झां ग्राम रिछार ब्लॉक उनाव, पुष्पा साहू ग्राम छान ब्लॉक भाण्डेर एवं प्रीति राजपूत ग्राम ईगुई ब्लॉक इंदरगढ़ को सम्मानित किया गया।
तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इनमें ब्लॉक उनाव से पीएचसी उनाव, ब्लॉक भाण्डेर से पीएचसी सालोन-बी एवं ब्लॉक उनाव की पीएचसी सोनागिर संस्था को सम्मानित किया गया। इसी तरह उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लॉक उनाव से महुआ, ब्लॉक सेंवढ़ा से ग्यारा नया और ब्लॉक भाण्डेर से तालगांव उप स्वास्थ्य केन्द्र को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर, जिला मीडिया अधिकारी, इंचार्ज एसओ, आईईसी सलाहकार, आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के संभाग समन्वयक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment