KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
न्यू दतिया पब्लिक स्कूल में डाॅ.आलोक सोनी ने किया ध्वजारोहण बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*
*दतिया देशभक्ति और उल्लास के साथ शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल *न्यू दतिया पब्लिक स्कूल* में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दतिया समारोह के मुख्य अतिथि एवं स्कूल चेयरमैन, अनेक इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित *डाॅ.आलोक सोनी* ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर डाॅ.आलोक सोनी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा:
_"भारत की स्वतंत्रता हमारे जीवन की सबसे बड़ी सौगात है। हमें अपनी गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करनी चाहिए। एक-दूसरे का सम्मान करें और अपने राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने में भरपूर योगदान दें।"_
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से समां बांध दिया। *तनु प्रताप सिंह गौर* ने मधुर संगीत के साथ सस्वर *"वंदे मातरम"* प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर *रजिया बेगम, रूबी राजा बुंदेला, श्यामलाल प्रजापति,रिंकी कुशवाहा , और प्रियंका शर्मा,आराधना शर्मा* ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में *श्रीमती संध्या सोनी* ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में भारी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment