दतिया सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल जी का चालिहा

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल जी का चालिहा अखण्ड ज्योति मंदिर मे लगातार चालीस दिन चला व्रत उपासना व भजन कीर्तन ज्योति मंदिर की महिला मण्डल करती हैं यह आयोजन सिंधी समाज के आराध्य वरुणा अवतार भगवान श्री झूलेलाल जी का व्रत उपासना से ओतप्रोत चालिहा 40 दिनों (चालीस) तक चलता है, जिसकी शुरुआत आमतौर पर सावन या श्रावण मास में होती है झूलेलाल जी को जल देवता (वरुण देव) का अवतार माना जाता है। यह व्रत समाज की सुख-शांति, रक्षा और समृद्धि के लिए रखा जाता है। इन 40 दिनों तक मंदिरों या घरों में अखंड जोत जलाई जाती है और नियमित रूप से झूलेलाल जी के भजन-कीर्तन व आरती होती है 40 दिन के कड़े नियमों और उपवास के बाद, 41वें दिन भव्य उत्सव मनाया जाता है, जिसमें पनव साहिब, बहिराणा साहब और भंडारे का आयोजन होता है गत दिवस विधिवत, पूजा पाठ के साथ बहिराने साहेब का विसर्जन करण सागर तालाब मे किया गया एवं चालीस दिनों तक रखे गए उपवास का भी समापन किया गया इस उत्सव मे शामिल महिलाओ मे विशेष रूप से शीला रतनानी(मुख्यणी) माया सचदेव, रेनू अंदानी, कविता जाडवाणी, जया सचदेव,, नीलम रतनानी कशिश साहेवानी, भानु पंजवानी,कोमल बत्रा, कौशल्या बत्रा,सुनीता अड़तानी, महक अड़तानी, अंजलि रतनानी, डिम्पल रतनानी, महक रतनानी, रेखा, ज्योति बत्रा,आदि के आलावा पूज्य संत हजारी राम पंचायत के मुखी साहेब सहित कई वरिष्ठ सदस्य पदाधिकारी एवं कई श्रद्धालु जन उपस्थित रहे

Comments