KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पूर्व संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी जी ने विप्र फाउंडेशन के सदस्यों से की महत्वपूर्ण बैठक
दतिया। मम्मा जू के बाग में विप्र फाउंडेशन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी जी ने उपस्थित सदस्यों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, समाज के बीच संगठन की भूमिका बढ़ाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
श्री आशुतोष तिवारी जी ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी संगठन को नई दिशा और गति देने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
बैठक का वातावरण आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment