दतिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोगो को सम्मानित किया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया दतिया नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र खरे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र खरे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारायण सिंह कुशवाहा, मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग, मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल द्वारा शैलेंद्र खरे को सम्मानित किया गया। नशा मुक्त समाज — स्वस्थ समाज की ओर एक मजबूत कदम। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह सेंगर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित
दतिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दतिया के प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह सेंगर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह सेंगर को यह सम्मान विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Comments