दिवंगत गायकों को श्रद्धांजलि, ‘सुरों से सजी विरासत’ में गूंजे सदाबहार नगमे

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। मेरी आवाज़ ही पहचान है म्यूजिकल ग्रुप, दतिया द्वारा दिवंगत गायकों की स्मृति में रविवार को रतन विहार वाटिका, बुंदेला कॉलोनी में ‘सुरों से सजी विरासत’ नाम से शानदार कराओके संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दतिया, ग्वालियर और मुरैना से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर से RS ग्रुप के संचालक संजय नगरिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स के राजू नगरिया एवं सन्नी नाहर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी नीखरा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र चउदा एवं मार्गदर्शक संजय नाहर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद शुरू हुई सुरों की महफिल में कलाकारों ने दिवंगत एवं सदाबहार गायकों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में सत्येंद्र शर्मा, संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना, अजय पंजवानी, अजय तिवारी, अजय मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अर्चना आनंद साठे, स्वाति जोगलेकर, लक्ष्मी तिवारी, जरीना खान, रियाज सिद्दीकी, राजबाला राजपूत, पवन यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय नाहर, भूपेंद्र चउदा, सीपी नीखरा, प्रशांत श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव एवं जितेंद्र गोस्वामी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में मौजूद संगीत प्रेमियों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। ‘सुरों से सजी विरासत’ कार्यक्रम ने दिवंगत गायकों को सुरों के माध्यम से याद करते हुए उनकी संगीत विरासत को जीवंत कर दिया।

Comments