दतिया राजघाट के शासकीय क्वार्टर खाली कराने फिर पहुंचा प्रशासनिक अमला।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। राजघाट स्थित शासकीय क्वार्टरों को खाली कराने के लिए सोमवार को एक बार फिर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। करीब आधा दर्जन शासकीय आवासों को खाली कराने की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू की गई।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अजय शर्मा, कैलाश नारायण तिवारी, अमित कुमार शर्मा और सुरेंद्र कुमार शर्मा से संबंधित शासकीय आवासों को खाली कराया गया। वहीं प्रशासनिक टीम ने तीन शासकीय आवासों में ताले भी जड़ दिए।

कार्रवाई तहसीलदार अजय झा और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अमला शासकीय आवासों को खाली कराने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Comments