*दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

विधायक घनश्याम सिंह ने बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन

दतिया  विधायक घनश्याम सिंह को बड़ी संख्या में बहनों ने माथे पर रोली का तिलक कर  कलाई पर राखी बांधी। सबसे पहले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दतिया केंद्र की बहनों ने विधायक घनश्याम सिंह की कलाई पर राखी बांधी एवं मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया, सिंह ने सभी बहनों को आशीष देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य एवं जीवन में हमेशा सहयोग समर्थन की बात कही। इस अवसर पर  कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments