दतिया जनता की आबाज के सामने किसी की नहीं चलती- घनश्याम सिंह, विधायक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

जनता की आबाज के सामने किसी की नहीं चलती- घनश्याम सिंह, विधायक 
ग्रामीण मतदाताओं का आभार व्यक्त करने गांवों में पहुंचे नव निर्वाचित विधायक घनश्यामसिंह, हुआ आत्मीय स्वागत
दतिया। जनता की आबाज के सामने किसी की नहीं चलती। जब जनता एकजुट हो जाती हैं तो शासन प्रशासन को झुकना पड़ता हैं। आज कल राजनीति पाला खींचकर होने लगी हैं, मंत्री, प्रभारी मंत्री यह देखते है कि विपक्ष के विधायक को श्रेय न् मिल जाए। विपक्ष का विधायक होने के नाते शासन तक अपनी बात मजबूती से पहुचाने के लिए जनता का साथ चाहिए। लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व है। यह बात ग्राम हतलई में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि जब तक में दतिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं,24 घँटे आप लोगों के लिए उपलब्ध रहूंगा। 
  दतिया विधानसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करने के पश्चात रविवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलैया पंवार, चक्क एवं  हतलई पहुंच कर  उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से मुलाकात कर दतिया विधानसभा उप चुनाव में दिए गए अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर जगह- जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के महासचिव श्री अवधेश नायक भी साथ रहे।
ग्रामीणों ने समस्याएं भी बताई- आभार व्यक्त करने पहुंचे नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को ग्रामीणों ने अपनी सार्वजनिक समस्याएं भी बताई ग्राम सलैया पंवार में 1 महीने से लाइट नहीं होने तथा पेयजल संकट की समस्या बताई गई, वही ग्रामीण महिलाओं ने पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना से संबंधित समस्याएं बताई।

Comments