तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक चेतना है- डाॅ. खरे*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी तथ पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य डाॅ. रामजी खरे ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित होकर यात्रा का मान बढ़ाने का कार्य करें तथा शाम 5 बजे कटारे की फैक्ट्री विभाजन की विभीषिका की स्मृति में एक मौन जुलूस निकाला जावेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आग्रह है। बैठक का संचालन चतुर्भुज कौशिक तथा आभार पंकज शुक्ला ने किया। मंच पर गुरूदेव शरण गप्ता, संभागीय कार्यालय प्रभारी कोमल सिंह पवैया , बद्री प्रसाद साहू, किशोरी लाल शर्मा उपस्थित थे। गुरूदेव शरण गुप्त ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। लगभग 2 सैंकड़ा कार्यकर्ताओं में सर्व श्री बृजेन्द्र सिंह परमार, बल्लभ अग्रवाल, संदीप शर्मा, श्वेता गोरे, बल्लन गुप्ता, श्यामलाल बघेल, दीप्ति गुर्जर, दिलीप बाल्मीक, रामकुमार दांगी, मानसिंह कुशवाहा, गुलाब यादव, सत्यस्वरूप सक्सेना, दीपक बेलपत्री आर.डी.नामदेव, संजय समाधिया, संतोष कटारे, रिंकू दुबे, सिल्लन साहू, अनमोल गोस्वामी, अरविन्द यादव, अमरीश बाबू शर्मा, रमेश चन्द्र, श्याम सुन्दर मिश्रा, अमित अग्रवाल, दीपक पटसारिया, कामेश्वर त्रिपाठी, सोनू दरोगा, टेलो यादव, दीपक सोनी, संजीव पाण्डेय भास्कर गोरे, श्याम स्वरूप श्रीवास्तव, मोहिनी सक्सेना, सरोज रमेश मिश्रा, धर्मन्द्र चौबे धर्मेन्द्र सक्सेना, आशीष शर्मा, अभय गुप्ता, मोनू दीक्षित, रामअवतार दांगी, बृजमोहन शर्मा एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments