विप्र फाउंडेशन दतिया के संस्थापक अरुण कुमार सिद्ध का विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी



दतिया। विप्र फाउंडेशन दतिया के संस्थापक श्री अरुण कुमार सिद्ध के सेवा निवृत्ति के अवसर पर आज दतिया स्थित जानकी निवास मंदिर में विप्र फाउंडेशन दतिया के बैनर तले विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री सिद्ध के सेवाकाल और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत 25 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया, जबकि 10 सदस्यों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज तिवारी जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राजीव पाण्डेय जी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेवानिवृत्त फौजी श्री एस.के. शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दतिया वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्री प्रदीप बसेड़िया जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री अरुण कुमार सिद्ध के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

विप्र फाउंडेशन दतिया ने इस अवसर पर संगठन को निरंतर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Comments