दतिया ब्रेकिंग: रामेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बनाए मिट्टी के शिवलिंग, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया ब्रेकिंग: रामेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बनाए मिट्टी के शिवलिंग, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
दतिया। रामेश्वर धाम, दतिया से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम भिटोरा में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शिवम महाराज द्वारा मिट्टी पूजन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मिट्टी के शिवलिंग बनाए और उनका विधि-विधान से पूजन किया।
आयोजन में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। श्रद्धालुओं द्वारा 1 लाख 71 हजार शिवलिंग निर्माण का संकल्प लेकर शिवलिंग बनाए गए और पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा रामेश्वर धाम परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था देखने को मिली।
Comments
Post a Comment