KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पाल बघेल समाज सीधा सच्चा और मेहनती समाज हैं- घनश्याम सिंह, विधायक
गढ़ कुंडार में बुंदेलखंड स्तरीय गोट आयोजन में शामिल हुए दतिया विधायक
दतिया। पाल-बघेल समाज सीधा सच्चा समाज हैं, जो किसी को सताता नहीं अपनी मेहनत से आगे बढ़ रहा है। मेरा सहयोग हमेशा पाल बघेल समाज को रहेगा। यह विचार दतिया विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने निबाड़ी जिले के गढ़ कुंडार में माता गिद्ध बाहिनी के मंदिर प्रांगण में पाल-बघेल समाज द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय गोटों के धार्मिक आयोजन को अतिथि के रूप में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए।
श्री सिंह ने कहा कि मुझे भव्य धार्मिक आयोजन में आमंत्रित किया गया, इसके लिए मैं आयोजन समिति का आभारी हूँ, यह आयोजन आगामी वर्षों में और अधिक भव्यता प्राप्त करें तथा जो लोग भी इस आयोजन में आए हैं, वह जीवन में सुख सम्रद्धि को प्राप्त करें यही मेरी कामना हैं। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने माता गिद्ध बाहिनी के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं माता के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, निबाड़ी अमित रॉय, नन्दराम कुशवाहा आदि सहित बड़ी संख्या में पाल बघेल समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस नेत्री आनन्दी पाल ने विधायक घनश्याम सिंह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
Comments
Post a Comment