*केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में बामौरकलां उप तहसील एवं पिपरा विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में बामौरकलां उप तहसील एवं पिपरा विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण*
शिवपुरी, 31 अगस्त 2026/ क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए बामौरकलां में नवनिर्मित उप तहसील भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस उप तहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 70 गांवों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में उप तहसील स्थापित किए जाने की मांग रखी थी। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया गया है। उप तहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी तथा लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के पिपरा में 1.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का भी लोकार्पण किया। इस विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ होने से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक सुचारु बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को सुविधाजनक एवं सुलभ सेवाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र तथा ₹5 में विद्युत कनेक्शन योजना के पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी ने क्षेत्र के बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछोर अब विकास की नई मिसाल बन रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की बड़ी सौगात दिलाई गई है। जहाँ पहले अंधेरा छाया रहता था, आज नए विद्युत उपकेंद्रों से गाँव-गाँव जगमगा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के लिए अरबों रुपये की नहर परियोजना और युवाओं को सीधा रोजगार देने के लिए 'मूंगफली प्रोजेक्ट' जैसे विकासकार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री श्री सिन्धिया तेजी से काम कर रहे है।
Comments
Post a Comment