KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
महर्षि अरविंद राष्ट्रचेतना के प्रतीक - अपर कलेक्टर कुशवाह
महर्षि अरविंद के विचारों को अंगीकार करें -- डाॅ.आलोक
महर्षि अरविन्द जयन्ती हुई जिला स्तरीय व्याख्यान माला
*दतिया।* मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दतिया के तत्वावधान में जिला पंचायत दतिया के सभागार में महर्षि अरविन्द की जयन्ती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कुशवाह रहे। उन्होने बोलते हुये कहा -- महर्षि अरविन्द केवल एक योगी या दार्शनिक नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के जागरण के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि विचारों में शक्ति होती है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को केवल पढ़ना नहीं, बल्कि जीना होगा। जब हम अपने कर्तव्य को राष्ट्र सेवा के रूप में करेंगे, तभी सच्चे अर्थों में भारत का पुनरुत्थान होगा। व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में अनेक इंटरनेशनल अवार्ड विनर डॉ. आलोक सोनी ने महर्षि अरविन्द के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते कहा - महर्षि अरविन्द ने कहा था कि मनुष्य का लक्ष्य केवल भौतिक उन्नति नहीं, बल्कि अतिमानव बनना है। उन्होंने 'सर्वांग योग' का मार्ग दिखाया, जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों का रूपांतरण होता है। आज तनाव और भटकाव के दौर में उनके विचार हमें बताते हैं कि समाधान बाहर नहीं, हमारे भीतर की चेतना में है। भारत को विश्वगुरु बनने के लिए इसी आध्यात्मिक चेतना को जगाना होगा। महर्षि अरविंद के विचारों को अंगीकार करें ओर तनाव मुक्त रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री डाॅ. अशोक सिंह भदौरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता पीताम्बरा संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेन्द्र भार्गव ने बोलते हुये कहा --महर्षि अरविन्द भारतीय संस्कृति के महान भाष्यकार थे। उन्होंने वेदों और उपनिषदों की गूढ़ व्याख्या को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। उनका मानना था कि भारत का उत्थान अपनी संस्कृत और आध्यात्मिक जड़ों से जुड़कर ही होगा। संस्कृत केवल भाषा नहीं, संस्कार है और महर्षि अरविन्द ने इसी संस्कार को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। स्वागत भाषण जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेंजवार ने दिया। संचालन मेंटर संतोष उपाध्याय ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक उपस्थित रहे , उन्होने सभी को अच्छे सफल आयोजन की बधाई दी
इस अवसर पर दतिया ब्लॉक समन्वयक ज्योति पटेरिया, भाण्डेर ब्लॉक समन्वयक शैलेन्द्र लिटोरिया ने सभी अतिथियो का स्वागत किया । समारोह में जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेंजवार ने विधायक प्रदीप अग्रवाल , अपर कलेक्टर बी.एस. कुशवाह , अनेक इंटरनेशनल अवार्ड विनर डॉ. आलोक सोनी , संगठन मंत्री डाॅ.अशोक सिंह भदौरिया, संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ , प्राचार्य डॉ. हरेन्द्र भार्गव को सम्मान पत्र का स्मृति चिंन्ह भेट करके सम्मान किया । समारोह में विनोद मिश्रा ने बुन्देली में विचार रखे । इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशील प्रजापति, बाल कल्याण समिति सदस्य रामजी शरण राय सहित विकासखण्ड समन्वयक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, परामर्शदाता एवं मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आभार ब्लाक समन्वयक शैलेन्द्र लिटोरिया ने प्रस्तुत किया ।
Comments
Post a Comment