*दतिया एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम में सुरसाधकों ने दी स्वरांजलि*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
 रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम में सुरसाधकों ने दी स्वरांजलि*

दतिया। महान गायक मुकेश की पुण्यतिथि के अवसर पर “एक शाम मुकेश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम समिति के सम्माननीय सदस्य संजय नाहर के बाड़े में शाम 6 बजे से किया गया। कार्यक्रम में “मेरी आवाज ही पहचान है” म्यूजिकल ग्रुप दतिया के सुरसाधकों ने मुकेश जी के अनमोल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर पुण्यात्मा को स्वरांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जज की भूमिका निभा रहे मार्गदर्शक बी.पी. सेन ने पर्ची के माध्यम से प्रस्तुतियों का क्रम प्रारंभ कराया। इस दौरान कलाकारों ने मुकेश जी के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में अजय मिश्र, भूपेंद्र चउदा, संदीप वर्मा, मनोज चौरसिया, जितेंद्र गोस्वामी, सी.पी. नीखरा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संजय नाहर, सविता गुप्ता, बबीता गुप्ता, कल्पना चउदा, अजय तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, साधना सिंह, सोबरन सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की गायकी की सराहना करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Comments