*थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के होटल/होम स्टे की सघन चेकिंग*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के होटल/होम स्टे की सघन चेकिंग*

दतिया  पुलिस अधीक्षक  मयूर खंडेलवाल के निर्देशन मे थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल एवं होम स्टे की सघन चेकिंग की गई।

पुलिस टीम द्वारा होटल/होम स्टे में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी, होटल में संधारित किए जाने वाले रजिस्टर, पहचान संबंधी दस्तावेजों का संधारण तथा सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई।

पुलिस द्वारा होटल संचालकों/प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी निर्धारित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का उचित संधारण करें। साथ ही होटल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सदैव चालू एवं क्रियाशील रखने तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा होटल संचालकों को यह भी समझाइश दी गई कि होटल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

*चेकिंग करने वाला बल-* निरीक्षक दिनेश राजपूत ,उप निरीक्षक हेमा गौतम, उप निरीक्षक अजान सिंह , प्रधान आरक्षक चालक फिरोज आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, महिला आरक्षक अनीता, आरक्षक धर्मेंद्र यादव आरक्षक गोविंद भदोरिया आरक्षक, आरक्षक आनंद तोमर आरक्षक दीपक शुक्ला, आरक्षक संदीप, आरक्षक अरविंद

Comments