KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिला चिकित्सालय के पुराने प्रसूति गृह की इंटर्नशिप यूनिट स्थित स्टोर रूम में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से कमरे में रखे पुराने गद्दों ने आग पकड़ ली, जिससे धुआं उठने लगा। आग बढ़ती देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
जिला चिकित्सालय की फायर यूनिट की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में स्टोर रूम में रखे पुराने गद्दों के जलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना के दौरान अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Comments
Post a Comment