दतिया NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का दौरा 23 अगस्त को*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे 23 अगस्त 2026 को दतिया प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक करेंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 3 :00 बजे कांग्रेस कार्यालय,दतिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर बैठक लेंगे

इस अवसर पर विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


Comments