भांडेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ कंजर डेरा से 2000 लीटर लहान जब्त कर किया नष्ट

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी भांडेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ कंजर डेरा से 2000 लीटर लहान जब्त कर किया नष्ट
दतिया अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांडेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीओपी भांडेर पूनम चन्द्र यादव के मार्गदर्शन में भांडेर पुलिस टीम ने रामगढ़ कंजर डेरा पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 ड्रमों में भरा लगभग 2,000 लीटर लहान बरामद किया, जिसकी कुल कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि, दबिश के दौरान कंजर डेरा पर कोई महिला या पुरुष मौजूद नहीं मिला। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी भांडेर निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में हमराह फोर्स सउनि रामजुहार कुशवाह, प्र.आर. 489 रामेश्वर, प्र.आर. 568 राहुल बिछोलिया, आर. 802 महेश कौरव, आर. 792 मिथुन यादव और आर. 408 दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

Comments