दतिया नगर पालिका की लापरवाही: सिवरलाइन का चैंबर बना हादसों का कारण, सड़क पर मौत को दे रहा न्योता।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। नगर पालिका द्वारा सिवर लाइन क्षेत्र में डाली गई सीवर लाइन अब आम नागरिकों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है। सेवढ़ा चुंगी तिराहा के पास सड़क किनारे बना सिविल लाइन का चैंबर क्षतिग्रस्त होने के कारण कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चैंबर की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इसकी मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खुले और क्षतिग्रस्त चैंबर के कारण खासकर रात के समय दोपहिया वाहन चालक एवं राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सेवढ़ा चुंगी तिराहा के पास स्थित इस खतरनाक चैंबर को तत्काल ठीक कराया जाए और उसे सुरक्षित तरीके से ढका जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। अब सवाल यह है कि नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या समय रहते इस जानलेवा समस्या का समाधान करेगी?

Comments