इंदरगढ़ में शौचालय न होने से आमजन परेशान, ग्वालियर चौराहे पर 13 लाख स्वीकृत फिर भी निर्माण शुरू नहीं*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*इंदरगढ़ में शौचालय न होने से आमजन परेशान, ग्वालियर चौराहे पर 13 लाख स्वीकृत फिर भी निर्माण शुरू नहीं*
दतिया इंदरगढ़। नगर के प्रमुख ग्वालियर चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों और महिलाओं को शौचालय की सुविधा के अभाव में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कर विधायक निधि से करीब 13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद आज दिनांक तक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राशि स्वीकृत हो चुकी है और निर्माण के लिए जगह भी चिन्हित है, तो आखिर निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है? आमजन ने नगर परिषद से जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि 13 लाख रुपये की स्वीकृति के बावजूद ग्वालियर चौराहे पर शौचालय निर्माण कब शुरू होगा?
Comments
Post a Comment