खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते कार सवार 5 हथियार बंद बदमाश गिरफ्तार।
बीजासेन मंदिर के पास से पकड़े गए हथियार बंद बदमाश। बदमाशों से 2 कट्टे, रोड, कटर
और बेंन्यु कार भी बरामद। पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की पहले ही पकड़े गए बदमाश। निखिल
रायपुरिया, रानू जाटव, आर्यन शर्मा, आर्यन राठौड़ और अंशुल राजपूत गिरफ्तार। भिण्ड जिले के
रहने वाले है पकड़े गए बदमाश। भगुवापुरा पुलिस की कार्यवाही।
भगुवापुरा पुलिस ने लांच, अतरेटा और थरेट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामपुरा खुर्द स्थित बीजासेन माता मंदिर परिसर में बैठकर आलमपुर रोड के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 2 देशी कट्टे, 2 कारतूस, सब्बल, कटर, अन्य उपकरण और एक वेन्यू कार बरामद की गई। पूछताछ में पंडोखर थाना क्षेत्र की तार चोरी में भी संलिप्तता सामने आई है। अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
कार्यवाही एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, एएसपी मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में की गई। आरोपियों के खिलाफ भगुवापुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Comments
Post a Comment