खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पुलिस ने चलाया रात्रि कॉम्बिंग गश्त ऑपरेशन,4 स्थायी वारंटी गिरफ्तार एवं62 वारंटी तामील कराए,कुल 111 हिस्ट्रीशीटर व गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई ।
दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में सघन रात्रि गश्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।अभियान का नेतृत्व जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया गया।कॉम्बिंग गश्त में राजपत्रित अधिकारी एवं 123 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में विभिन्न प्रकरणों में फरार वारंटियों की तलाश एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।कॉम्बिंग गश्त के दौरान—4 स्थायी वारंट में कार्रवाई की गई।62 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।51 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई।111 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।3 जिला बदर बदमाशों को चेक किया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की आकस्मिक चेकिंग की गई। साथ ही संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित की गई।दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसी सघन कॉम्बिंग गश्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Comments
Post a Comment