*दतिया किला चौक पर इंदौर में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यकम‘छात्रों की गूंज’का हुआ सीधा प्रसारण*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*छात्रों की गूंज के माध्यम से इंदौर में छात्रों को अपनी समस्याएं और विचार रखने का अवसर मिला -नरेन्द्र गुर्जर*
दतिया किला चौक पर इंदौर में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यकम‘छात्रों की गूंज’का हुआ सीधा प्रसारण
दतिया/कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’कार्यक्रम का दतिया किला चौक पर शनिवार को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया दतिया विधायक घनश्याम सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र,युवा एवं कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से शिक्षा व्यवस्था,प्रतियोगी परीक्षाओं,पेपर लीक, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर संवाद किया दतिया किला चौक पर उपस्थित छात्र-युवाओं ने भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा बही जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यकम में राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद कर छात्रों और युवाओं की समस्याओं को समझी तथा उनकी आवाज को मंच देने के लिए ऐसे संवाद महत्वपूर्ण हैं शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की बात सुनी जाना आवश्यक है उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज के माध्यम से इंदौर में छात्रों को अपनी समस्याएं और विचार रखने का अवसर मिला युवाओं की शिक्षा,रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा आवश्यक है इस अवसर प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला,सरनाम सिंह राजपूत,नाहर सिंह यादव,आनंद शर्मा,रज्जन खान,बी एल केन,जितेंद्र पठारी,महिपाल सिंह गुर्जर जीतू प्रजापति,रामकुमार मोंगिया,नवल यादव,प्रेमनारायण कुशवाहा,ऋषभ राजा गुर्जर,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,उमर फारूक,वासुदेव कमरिया,उतम कुशवाहा,राजा कुरेशी,पुष्पराज राजपूत,प्रदीप गुर्जर,अभिषेक तिवारी डॉ राकेश खरे,काले खां,मोहन कुशवाहा, अनूप तिवारी,देव गौतम,अमरीश वाल्मीक,अजय श्रीवास्तव,दया राम झाश्या,अशोक श्रीवास्तव,आदि उपस्थितसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता,पदाधिकारी, छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment