*दतिया रतनगढ़ माता मंदिर में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाएं*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिय sah.संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया रतनगढ़ माता मंदिर में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाएं*
दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवरात्रि पर्व के दौरान लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, नवमी के दिन करीब 2 लाख श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम किए। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अमला व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटा रहा। मंदिर परिसर सहित श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के समन्वय से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र रतनगढ़ माता मंदिर में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अमला लगातार सक्रिय रहा।
Comments
Post a Comment