खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
करैरा रिपोर्टर महेंद्र मिश्रा
करैरा 23अक्टूवर11हजार कलश सिर पर रखकर महिलाएं विशाल कलश यात्रा में निकलेगी*
*बागेश्वर धाम के पीठेश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री रामकथा 24से30 तक होगी*.
-2 लाख धर्मप्रेमियों के लिए 26वीघा जमीन पर विशाल पंडाल डोम लगा.प्रसादी भन्डारे के लिए 8वीघा ज़मीन में भोज वाला बनी. -एल सीडी टी.वी.,सी.सी.डी कैमरे लगाए जा रहे हैं. ड्रोन कैमरा भी संचालित होंगे.
-1200 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा.
-100 बॉडीगार्ड व्यवस्था संभालने.
-1हजार आयोजन समिति के सदस्य सेवा करेंगे.
-4 अस्थायी पार्किंग और आदर्श विद्यालय में बनेगी वीआईपी पार्किंग*
-संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नये पन्ने यूट्यूब चैनल एवं सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा.
*शिवपुरी (करैरा)*। शिवपुरी जिले के विकास खंड करैरा में बगीचा धाम,श्री राम राजा सरकार धाम के विशाल प्रांगण में,24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम पीठेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा होगी.23अक्टूवर को आज 11हजार महिलाएं कलश लेकर कृषि मंडी प्रांगण में बने मंदिर से भव्य विशाल कलश यात्रा निकलेगी,यह कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए बगीचा धाम,प्रभु श्री राम राजा धाम पहुंचेगी, यहां पर वैदिक पंडितों द्वारा विधि विधान से कलश स्थापना की जावेगी,इस भव्य विशाल कलश यात्रा में साधु संत एवं हजारों धर्मप्रेमी सामिल होगे,अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत होगा।
संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नए पन्ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा एवं सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर भी प्रसारण होगा।
जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को संभालने के लिए जिले के बाहर से 1200 पुलिसकर्मी करैरा रात तक पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों की भी तैनाती की जा रही है। ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
झांसी और शिवपुरी मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। करैरा के आसपास से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर की बाहरी सीमाओं पर चार अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं।
*निर्बाध यातायात के लिए श्रद्धालुओं के लिए दिशा वार पार्किंग*
-दतिया और झांसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए मंडी के पीछे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। -शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले लोग - इनके लिए मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी.
नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए खेरा घाट मोड़ के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है।
-वीआईपी और मीडिया पार्किंग - कथा स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित आदर्श विद्यालय परिसर को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।
*26 बीघा का विशाल डोम और 8 बीघा में होगी भोजनशाला*
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के अनुसार 26 बीघा भूमि में विशाल पंडाल डोम लगाया जा चुका है,पंडाल के अन्दर कार्य किया जा रहा है जिसमें एक साथ डेढ़ से दो लाख धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 8 बीघा क्षेत्र में भव्य भोजनशाला बनाई जा चुकी है,जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की अलग से व्यवस्था होगी।
*सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है*
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर सरकार की श्री रामकथा करैरा में पहले भी हो चुकी है, इसके उपरांत शिवपुरी में भी श्री मद भागवत कथा हुई थी.करैरा में द्वितीय वार श्रीराम कथा आयोजित हो रही है,पिछले आयोजनों के अनुभवों से सबक लेते हुए, इस बार भीड़ की विशाल संख्या को देखते हुए पार्किंग और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के मार्गदर्शन में श्री प्रभु राम हनुमान मानव सेवा समिति, सर्व समाज समिति, ब्राह्मण समाज करैरा एवं आयोजन समिति के 1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं। सम्पूर्ण करैरा का प्रत्येक रहवासी इस बड़े आयोजन में सहभागिता निभा रहा है।
श्री राम कथा को सुनने और श्री धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर सरकार के दरबार में सामिल होने के लिए सम्पूर्ण देश भर से सैकड़ों धर्मप्रेमी करैरा पहुंचेंगे,देश के विख्यात अनेकों संत, महात्मा, जगतगुरु, महामंडलेश्वर,कथा वाचक, कर्मकांड पंडित, ज्योतिषी भी करैरा पहुंचेंगे.अनेक राजनेता, मीडिया कर्मी भी सामिल होगे.
*पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज"*
*प्रमुख यजमान*,
*अध्यक्ष*
*श्री राम हनुमान मानव सेवा समिति*
*ब्राह्मण समाज करैरा*
Comments
Post a Comment