सोने का हार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया वारदात का खुलासा
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिले के भांडेर में महिला के गले से सोने का हार लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का हार और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
उक्त कार्रवाई का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज बुधवार 3 00 किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में भांडेर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर की है। ग्राम कुल्हरिया निवासी हरिशंकर निरंजन अपनी पत्नी के साथ भांडेर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े सात बजे सरसई रोड पर तातारपुर पट्टी के पास मथिला गार्डन के आगे पुलिया के नजदीक बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली।
आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी और महिला के गले से सोने का हार लूटकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद भांडेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झांसी निवासी शरद कुमार अहिरवार, मुकुल राजपूत और विक्रम वंशकार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का हार और वारदात में इस्तेमाल की गई काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात से पहले लूट की योजना बनाई थी। मामले में एक अन्य आरोपी अभिषेक राजपूत उर्फ अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा और सरसई थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Comments
Post a Comment