रतनगढ़ माता मंदिर में सिंगापुर के युवा व्यवसायी ने चढ़ाया 101 किलो वजनी घंटा

             खबर आपतक न्यूज इंडिया 
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव 
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, महंत राजेश कटारे जी महाराज ने विधि-विधान से कराया पूजन


दतिया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता मंदिर में आज सिंगापुर से आए एक युवा व्यवसायी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के चरणों में 101 किलोग्राम वजनी विशाल घंटा अर्पित किया।

जानकारी के अनुसार युवा व्यवसायी करीब छह माह पूर्व रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने माता रानी के समक्ष अपनी मनोकामना रखी थी। मनोकामना पूर्ण होने के बाद वे अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करने दोबारा माता के दरबार पहुंचे और 101 किलो वजनी घंटा समर्पित किया।

इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री राजेश कटारे जी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके पश्चात युवा व्यवसायी ने माता रानी के समक्ष विशाल घंटे को समर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मनोज गोस्वामी, नितिन गोस्वामी एवं मारुत नंदन उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। माता रानी के प्रति श्रद्धालु की इस अटूट आस्था और भक्ति की चर्चा मंदिर परिसर में होती रही।

Comments