*नरवर में आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाईः 36 लीटर अवैध मदिरा जब्त,*

खबर आपतक न्यूज इंडिया 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 

शिवपुरी/ ​कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध  शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। 
इसी क्रम में गत दिवस वृत्त करैरा में आबकारी टीम ने नरवर क्षेत्र के ग्राम बढ़खाड़ी में अचानक दबिश दी। इस दौरान टीम ने मौके से मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त 36 लीटर अवैध मदिरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​यह कार्रवाई आबकारी उपायुक्त  संदीप शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी  शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में हुई। वृत्त करैरा प्रभारी  राहुल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह दबिश दी गई थी। मौके से आरोपी कल्लू पुत्र हरबिलास केवट (उम्र 51 वर्ष, निवासी बढ़खाड़ी) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
​आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर लगाम कसने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन चेकिंग, निगरानी और गश्त अभियान जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में वृत्त प्रभारी श्री राहुल गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक श्री विनीत कुमार शर्मा, श्री बृजराज शर्मा, श्री लोकेश बेवारिया सहित आबकारी बल एवं होमगार्ड के जवानों का भूमिका रही।

Comments