*दतिया आबकारी विभाग आँखे बंद करके बैठा है, और शराब की दुकानों पार रेट से अधिक पैसे लिए जा रहे है। *??

             खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया शराब दुकानों पर नियमों की अनदेखी! अवैध अहाते गुलजार, प्रिंट रेट से 50 से 100 रुपये तक महंगी बिक रही शराब
रेट लिस्ट नदारद, दुकानों के आसपास खुलेआम बैठाकर पिलाई जा रही शराब; आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

दतिया। शहर और आसपास संचालित शासकीय शराब दुकानों पर आबकारी नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि शराब दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की जा रही है और ग्राहकों से प्रिंट रेट से 50 से 100 रुपये तक अधिक राशि वसूली जा रही है। वहीं, दुकानों के 
आसपास अवैध रूप से अहाते संचालित कर लोगों को खुलेआम बैठाकर शराब पिलाई जा रही है।
शहर के प्रमुख इलाकों में शामिल रेलवे स्टेशन के पास दिनारा रोड और झांसी रोड स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने संचालित शराब दुकानों के आसपास कथित रूप से अवैध अहातों का संचालन हो रहा है। यहां दुकानों के बाहर पक्के और कच्चे इंतजाम कर लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इन स्थानों पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों और राहगीरों, विशेषकर महिलाओं को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।
वहीं, शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों का आरोप है कि दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी होने के कारण मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। निर्धारित कीमत से अधिक राशि लेने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि शराब दुकानों के आसपास इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ रही है? स्थानीय लोगों का दावा है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से मांग की

Comments