खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
कल्किधाम पर आयोजित सहस्त्रचंडी महायज्ञ में शामिल हुए दतिया विधायक घनश्याम सिंह
दतिया। शहर की राजघाट कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर कल्कि धाम पर आयोजित चतुर्थ सहस्त्रचंडी महायज्ञ में सोमवार को दतिया विधायक घनश्याम सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम की यज्ञशाला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया तथा धाम परिसर में विराजित देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं यज्ञ आचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संत जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन त्यागी जी महाराज, रघुवर दास जी महाराज, विमल गुरुजी, जगमोहन दीक्षित, गोपाल जी, सुनील दीक्षित, शिवांश दीक्षित, शांतनु पुरोहित अभय चौबे, दिलीप दुबे राधावल्लभ दीक्षित आदि ने विधायक श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया।
Comments
Post a Comment