खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में कादंबरी अलंकरण समारोह का आयोजन गत दिवस 31 अक्टूबर को किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर से लगभग 129 साहित्यकारों को विविध कादंबरी सम्मानों से अलंकृत किया गया। शहीद स्मारक ऑटोटोरियम गोलाबाजार जबलपुर में यह आयोजन संपन्न हुआ। दतिया से विनोद मिश्र सुरमणि को उनकी पुस्तक दतिया धाम वृंदावन के लिए वर्ष 2026 का संगीताचार्य पंडित झलकन मिश्रा स्मृति कादंबरी सम्मान प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत सम्मान पत्र शॉल तथा 21 सौ रूपये की सम्मान राशि प्रदान की गई । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक प्रवीण, प्रदाता महेश दुबे मानव तथा उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ही दतिया के युवा साहित्यकार जगत शर्मा को उनकी पुस्तक लव जिहार्द के लिए रामकृष्ण उपाध्याय सम्मान 21सौ राशि तथा शॉल के साथ सम्मानित किया गया। जिसे संजय बटुक उपाध्याय ने प्रादन किया।

Comments
Post a Comment