खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया में कैलाश बर्तन भंडार पर हमला, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर आरोप!*
दतिया/ टाउन हॉल बड़ा के पास बड़े बाजार में स्थानीय कैलाश बर्तन भंडार के मालिक सुनील अग्रवाल पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि नगर पालिका दतिया के कुछ सफाई कर्मचारी दुकान पर पहुंचे और वहां हमला किया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि दुकान पर हमला करने की नौबत आ गई? क्या किसी पुराने विवाद के चलते यह घटना हुई या फिर मामला कुछ और है? यह जांच का विषय है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
फिलहाल घटना के कारणों, संबंधित पक्षों के बयान और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सवाल: क्या शहर में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है?
Comments
Post a Comment