खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाशश्रीवास्तव
ब्यूरो दीपकश्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सूफी संत हजरत गुलजार शाह अच्छे संत थे- घनश्याम सिंह, विधायक
हजरत गुलजार शाह बाबा के उर्स में शामिल हुए दतिया विधायक
दतिया/हजरत गुलजार शाह बाबा पहुंचे हुए सूफी संत थे। वर्ष 1801 में मेरे पूर्वज महाराज शत्रुजीत की बाबा में अपार श्रद्धा थी।
उस समय सेंवढ़ा किला को दुश्मन सेना ने घेर लिया तो महाराज शत्रुजीत सेना लेकर दतिया से रवाना हुए उन्होंने बाबा से जीत का आशीर्वाद मांगा तो गुलजार शाह बाबा ने कहा महाराज सेना वापिस लौटा कर किला ले जाए फिर कूच करें। पर महाराज शत्रुजीत सिंह ने अपने क्षत्रिय धर्म का हवाला देते हुए सेना वापिस लौटाने की असमर्थता व्यक्त की।
इसके बाद बाबा ने कहा आपकी विजय होगी। युद्ध लंबा चला दुश्मन की सेना हार गई,परन्तु महाराज को वीरगति मिली।
मैं ऐसे महान सूफी संत हजरत गुलजार शाह बाबा के प्रति पूरी आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें नमन करता हूँ।
यह विचार दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने किला चौक स्थित हजरत गुलजार शाह बाबा के सालाना उर्स में शामिल होकर मजार पर ताजपोशी करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन् समिति के सदस्यों शाकिर खान सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोगों ने विधायक श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर खुमान सिंह वेचैन, मुकेश यादव पार्षद, राजू गुगोरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव, जितेंद्र सिंह पठारी, संतोष चौबे, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment