शिवपुरी। बुधवार को समस्त सैन समाज द्वारा संत श्री सैन शिरोमणि जी महाराज की 719वीं जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नारायणी माता के मंदिर नाईं कि बगिया में मनाई जाएगी। इस अवसर पर शाम 8 बजे सुंदरकांड पाठ व महाआरती आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी सैन समाज बन्धुओं से निवेदन है कि समय से उपस्थिति इस कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाएगी। साथ ही समाज विकास के लिए महिलाओं को आगे लाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव के लिए अनिवार्य मतदान का संकल्प लिया जाएगा।इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Comments
Post a Comment