*दतिया कुदऊंसिंह संगीत समारोह" का आयोजन 9 अगस्त को किया गया*


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया । संस्कारभारती, दतिया द्वारा देश के विख्यात पखावज वादक पंडित कुदऊं सिंह जी की स्मृति में अखिल भारतीय "कुदऊं सिंह संगीत समारोह" का आयोजन 9 अगस्त 2026, रविवार को सायं 7:00 बजे से श्री अवध बिहारी जी मंदिर, किला चौक, दतिया में किया जाएगा।
संस्कार भारती दतिया के संयोजक राजेश लिटौरिया ने बताया कि  इस समारोह का उद्देश्य दतिया के तात्कालिक महाराज भवानी सिंह (1857–1907) के दरबार के गौरव रहे महान पखावज वादक पंडित कुदऊं सिंह जी की संगीत साधना एवं योगदान का स्मरण करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुँचाना है।
समारोह में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ दी  इनमें डॉ. ब्रजभूषण गोस्वामी (ध्रुपद गायक, दिल्ली), पं. श्री वैभव रामदास (पखावज, मुंबई), डॉ. श्याम रस्तोगी (सितार, बनारस), पं. श्री विजयरामदास (मृदंगाचार्य, अयोध्या) तथा उस्ताद अब्दुल हमीद (सारंगी, ग्वालियर) शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक  प्रदीप अग्रवाल  एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निलय गोस्वामी, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, इन्दरगढ़ ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के प्रांतीय महा मंत्री  मोती लाल जी एवं दतिया महाराज  अरुणादित्य रहें। 
संस्कार भारती, दतिया ने संगीत प्रेमियों, कला साधकों एवं नगरवासियों का धन्यबाद किया, इस संगीत समारोह" में सपरिवार उपस्थित होकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की इस सांस्कृतिक संध्या आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए। 

Comments