KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया रेलवे स्टेशन के थर्ड लाइन पर शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डिवाइस दतिया की ओर से दिए गए मेमो के अनुसार किलोमीटर नंबर 1152, अभिलेख 34ए, दतिया यार्ड में करीब 24-25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी चौकी दतिया ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की पहचान से संबंधित जानकारी होने पर प्रधान आरक्षक 251, जीआरपी चौकी दतिया मोबाइल नंबर 7701030529 पर संपर्क करें। चौकी प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Comments
Post a Comment