कैराना विधायक नाहिद हसन बैठे धरने पर।

kHABAR AAPTAK ( NEWS INDIA)
ब्यूरो चौधरी आबाद वारसी रिपोर्टर मस्वर जंग शामली (U.P).
कैराना:इन फोटो में दिग्गज नेता मरहूम मुनव्वर हसन की झलक उनके बेटे विधायक नाहिद हसन में दिखाई दें रहीं है, फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहें है तथा उनके चाहने वाले विधायक नाहिद हसन में अपने महबूब लीडर मुनव्वर हसन का अक्स देख कर गर्व महसूस कर रहें है। मामला एक दिन पहले कैराना क्षेत्र के मलकपुर रोड का है, जहां पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार व उसकी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा ग्रामीण धरने पर बैठे थे। इसी दौरान मान्य विधायक नाहिद हसन भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। नाहिद हसन के तेवर और अधिकारियों से बात करने के तौर तरीके भी उसी तरह दिखाई दिए, जिस तरह उनके पिता मुनव्वर हसन में थे।

Comments