दतिया अपर मुख्य सचिव ने बड़ेरा और गुलियापुरा में परखी पेयजल व्यवस्था

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी अपर मुख्य सचिव ने बड़ेरा और गुलियापुरा में परखी पेयजल व्यवस्था घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से जाना नल से पानी मिलने का हाल, अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश
दतिया मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सचिन सिन्हा ने दतिया जिले के बड़ेरा और गुलियापुरा गांवों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घरों तक पहुंचकर नल से मिल रहे पानी की उपलब्धता और नियमितता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। अपर मुख्य सचिव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) और मध्य प्रदेश जल निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर यह जाना कि उन्हें नल के माध्यम से नियमित रूप से पानी मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों से चर्चा के जरिए जलापूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यवस्था की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप, मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक बसंत बेलवंशी, इंजीनियर रोहन शर्मा और डीटीएल रिसाव जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments