शिवपुरी जिला 10 हजार पीएम जनमन आवास पूर्ण करने वाला देश का एकमात्र जिला ।

KHABAR AAPTAK (NEWS INDIA)
ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी 

17 राज्यों में क्रियान्वित पीएम जनमन योजना लेकिन मध्यप्रदेश को छोड़कर कोई प्रदेश तक नहीं कर पाया 10 हजार आवास पूर्ण,

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और सीईओ हिमांशु जैन की जोड़ी ने किया कमाल ,पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के सपनों को  धरातल पर कर रहे साकार,

सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी जिले ने पीएम जनमन योजना में देश में लहराया परचम,


शिवपुरी:पीएम जनमन अर्थात प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान ,मोदी सरकार की एक पहल है इसका मकसद ,विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी )की सामाजिक आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है 

इस अभियान के तहत ,देश भर के 17 प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों  तक पहुँचने के लिए सुगम मार्ग ,बिजली ,हर घर नल से जल ,पक्का आवास आदि सुविधाओं के अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड ,आधार कार्ड ,पेंशन ,खाद्यान पर्ची ,पोषण आहार ,पीएम किसान आदि योजनाओ का सेचुरेशन भी करना है !यह अभियान जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 नवम्वर 2023 को शुरू किया गया था !

पीएम जनमन अभियान मध्यप्रदेश के 24 जिलों (जिन जिलों में अतिपिछड़ी जनजाति जैसे बेगा ,भारिया ,सहरिया निवासरत है ) में संचालित है जिसमे शिवपुरी जिले ने आवास के लिए सर्वे से लेकर आवास पूर्णता तक उत्कृष्टता का परिचय दिया है ,जैसा कि सभी को विदित है शिवपुरी विकासखंड की कलोथरा पंचायत के भागचंद्र आदिवासी ने देश का सवसे पहला पीएम जनमन आवास पूर्ण कर देश में शिवपुरी का नाम रोशन किया था जो हाल ही में 26 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर भी आएं है इसके अतिरिक्त देश में सबसे पहले 1 हजार आवास पूर्ण ,5 हजार आवास पूर्ण और अब 10 हजार आवास पूर्ण कर ये साबित कर दिया है कि शिवपुरी जिले में वाकई जनमन में पंचायत विभाग के द्वारा सर्वश्रेष्ठ होने का उदाहरण पेश किया है !

सभी को याद हो शिवपुरी जिले के विकास खंड शिवपुरी में पीएम जनमन अंतर्गत सर्वप्रथम आवासीय कॉलोनी हातोद पंचायत ने पूर्ण की थी इसके अतिरिक्त डबिया ,कोटा ,और पोहरी जनपद की बुरदा पंचायत ने भी गुणवत्तापूर्ण जनमन आवासीय कॉलोनी पूर्ण कर देश के अन्य प्रदेशो के साथ साथ जिलों का ध्यान भी शिवपुरी की ओर खींचा था वर्तमान में 16 पीएम जनमन कॉलोनी जिले में प्रगतिरत है जो अपने आप में देखने योग्य है ,जिनमे शहरो की तर्ज पर डुप्लेक्स जैसे आवास एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय कॉलोनी बनाई गयी है इन कॉलोनियों में हर घर में बिजली और पानी की व्यवस्था कर दी गयी है रोड ,चौपाल ,सोलर ट्री आदि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है जहाँ से स्वीकृति अपेक्षित है !


शिवपुरी जिले ने देश में सर्वप्रथम 10 हजार आवास पूर्ण कर लिए हैं अगर मध्यप्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेशों की बात की जाए तो कोई भी प्रदेश 10 हजार आवास पूर्ण नहीं कर पाया है जहाँ पूरे देश में 80हजार आवास पूर्ण हुए है जिसमे मध्य प्रदेश में 49 हजार आवास पूर्ण किये हैं जिसमे से अकेले शिवपुरी जिले ने 10 हजार आवास पूर्ण किये हैं ये सब कमाल शिवपुरी जिले के कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन की जोड़ी ने किया है जबसे पीएम जनमन योजना शुरू हुई है कलेक्टर चौधरी ने संवेदनशीलता के साथ इस योजना का क्रियान्वयन धरातल पर किया है कोई भी सहरिया पक्के आवास के लाभ से ना छूटे इसके निर्देश पंचायत स्तरीय अमले को दिए एवं लगातार फील्ड विजिट कर गुणवत्ता को सुनिश्चित किया !
सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन ने जनमन योजना में शिवपुरी जिले को आ रही तकनीकी समस्याओ का निराकरण करने के साथ ही समय सीमा में आवासों की पूर्णता पर फोकस कर ,पंचायत स्तरीय अमले तक पहुँच कर ,आवास बनाने में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओ का समाधान कर शिवपुरी जिले को जनमन में सुर्ख़ियों में ला दिया !
चूँकि शिवपुरी जिले में वर्तमान में 39357 पीएम जनमन आवास स्वीकृत है जिला शिवपुरी का अगला लक्ष्य सभी स्वीकृत आवासों को दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करना है !
शिवपुरी जिले में सबसे अधिक आवास शिवपुरी जनपद ने 2282 आवास पूर्ण किये है इसके अतिरिक्त 1893 आवास पोहरी ने ,बदरवास ने 1387,कोलारस ने 1290,पिछोर ने 1163,खनियाधाना 950,करेरा ने 626,नरवर ने 402 आवास पूर्ण किये है !

Comments