KHABAR AAPTAK (NEWS INDIA)
रिपोर्टर राकेश कुमार सेन करेरा
*शिवपुरी पुलिस की अवैध गांजे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना करैरा पुलिस द्वारा 83 किलो गांजा कीमती 830000रू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार
किया*
शिवपुरी : पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये है, उक्त निर्देश के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में दिनांक 09.02.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति खलक सिहं लोधी पुत्र हरनाम सिहं लोधी निवासी ग्राम टीला थाना करैरा जिला शिवपुरी का अपने सालई नदी के किनारे वाले खेत मे गन्ना एव गेहूँ की फसल के साथ मे अबैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पेड लगाये हुए है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सालई नदी के किनारे वाले खेत पहुचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का व्यक्ति खेत पर मिला जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम खलक सिहं लोधी पुत्र हरनाम सिहं लोधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम टीला थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया खेत पर तलाशी संदेही खलक सिहं के समक्ष ली गई तो खेत मे जगह-जगह हरे गांजे के छोटे बडे पत्तीदार पेड गांजे के काफी मात्रा मे खडे है पेड उगाने व विक्रय करने के संबंध मे बैध लायसेंस चाहा गया तो उसने कोई लायसेंस न होना बताया गांजा को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी खलक सिहं लोधी पुत्र हरनाम सिहं लोधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम टीला थाना करैरा जिला शिवपुरी के विरूद्ध अप.क्र. 109/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
बरामद माल–
01. 83 किलो 216 ग्राम गांजा कीमती 08 लाख 30 हजार रुपये ।
इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई , उनि रामानंद पचौरी ,सउनि चरन सिहं,सउनि सुबोध टोप्पो,प्रआर 391 मोहन सिहं, प्रआर रवि मांझी, आर 900 विकास ,आर 1011 संदीप चौहान, आर.338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 895 राधेश्याम सिहं जादौन ,आर 965 सुरेन्द्र रावत , आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर , आर मलखान ,आर.चा. 117 रामअवतार गुर्जर
Comments
Post a Comment