KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
दतिया :जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ भानु प्रकाश श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधक (केशव बाल विकास समिति) श्री मनोज जी गुप्ता के साथ-साथ विद्यालय के समस्त आचार्य/दीदी एवं भैया बहन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधक श्री मनोज जी गुप्ता द्वारा कराया गया एवं उन्होंने कहा की योग हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में 207 देशों के समर्थन के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया तभी से 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत में योग के प्रवर्तक महर्षि पतंजलि को माना जाता है। इस अवसर पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं इस विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से आसाध्य से आसाध्य रोगों का उपचार किया जा सकता है उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा की सलाह देते हुए कहा कि जिसे हम बिना कुछ खर्च किए उपचार में ले सकते हैं उन्होंने इस योग दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सात प्रमुख बातों पर प्रकाश डाला। जिसमें भोजन, व्यायाम,निद्रा, जल,वायु,धूप एवं सकारात्मक विचार जो कि हमें प्रकृति से प्राप्त हुए हैं इनको समय-समय पर लेने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को 6 घंटे की नींद लेना जरूरी है जो रात्रि 10:00 बजे से लेकर प्रात 4:00 बजे तक ले सकते हैं यदि हमारी नींद ठीक होगी तो हमारा मन ठीक होगा तभी हम तनाव रहित होकर कार्य कर सकते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा और स्वास्थ्य ठीक होने पर ही विद्यार्थी अच्छे से पढ़ाई में मन लगा सकते हैं और तभी एक विद्यार्थी भावी भविष्य का निर्माता हो सकता है। तत्पश्चात योग/प्राणायाम प्रभारी श्री मनोज भटनागर जी द्वारा समस्त विद्यालय के आचार्य/दीदी एवं भैया बहनों को विभिन्न प्राणायाम के साथ-साथ योगाभ्यास कराया गया। अंत में विद्यालय की इकाई प्रमुख श्रीमती कामिनी तोमर द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वेदिका तिवारी द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment