नाबालिक से बलात्कार के आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने किया 40 घंटे के अंदर धर दबोचा।

 KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
        प्रधान संपादक साहिल खान 
        दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
             रिपोर्टर रामलाल गौतम 

 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री  सूरज कुमार वर्मा जी के निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे व SDOP भांडेर /दतिया श्रीमती प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत एवं उनकी टीम के द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को  सदक़ा तिराहा समथर बॉर्डर प्रतिछालय के पास से भागने के फिराक में था मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादिया ने पिता के साथ  दिनांक 19/06/25 को थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर से थाना पंडोखर पर अप. क्रमांक 92/25 की धारा 64(2) एम ,65(1), 351(2), 5 एल ,6(पॉक्सो एक्ट)का कायम कर विवेचना में लिया गया।

 *पुलिस कार्यवाही*
अपराध महिला संबंधी गंभीर प्रकृति का था पुलिस ने आरोपी रॉकी भास्कर पुत्र उमाचरण भास्कर उम्र 20 साल निवासी ग्राम धनोटी थाना पंडोखर  गिरफ्तार कर आरोपी का मेडीकल परीक्षण आदि कराकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*सराहनीय भूमिकाः*-उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत थाना प्रभारी पण्डोखर, प्र.आर. अनिल तोमर, प्रआर. राहुल सिकरवार प्र.आर स्वामी यादव ,आर. हिमान्शु राजावत, आर. रविकांत कौरव, आर. विकाश साहू आर. शैलेन्द्र नौरोजी, आर. हरिमोहन कुशवाह, आर महेश कौरव,म.आर. मंजू रजक की अहम भूमिका रही।

Comments