राजपत्रित अधिकारी संघ ने"आईएएस संदीप माकिन का किया सम्मान*।

KHABAR AAPTAK ( NEWS INDIA)
       प्रधान संपादक साहिल खान 
       दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 


दतिया की जनता से भरपूर प्यार एवं समर्थन मिला --निर्बर्तमान कलेक्टर श्री माकिन।

दतिया:मैने दतिया में 2013 में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के रूप में एवं बर्ष 2023 से मई 2025 तक जिलाधीश रहते हुए जिले की जनता की हर समस्या को गंभीरता से लिया और  सम्बेदन शीलता से सुनकर हल करने का भरपूर प्रयास किया।जनसुनबाई के माध्यम से भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।मेने जिले में कार्य करने बाले अधिकारी/कर्मचारियों को कभी अधीनस्थ न मानते हुए अपना कलिग माना ।मेने सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों से बेहतर समनबय स्थापित कर हर विभाग की समस्याओं का हल करबाने का भरपूर प्रयास किया।जिला चिकित्सालय में अपने प्रसाशनिक सहयोगियों एवं  जिला चिकित्सालय के  समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मेहनत से जिला चिकित्सालय दतिया ने NQAS एवं मुस्कान के तहत  94% अंक हासिल करते हुए  प्रदेश में  विशेष उपलब्धि हासिल की है। माँ पीताम्बरा maai के आशीर्वाद से  मेरे कार्यकाल के अंतिम दिन  दतिया एयरपोर्ट  का माननीय प्रधानमंत्री ने वर्चुअल ली  उदघाटन किया यह मेरे लिए  विशेष गौरव की बात रही।अंत मे में राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा  किये गए कार्यक्रम से अविभूत हूँ कि राजपत्रित अधिकारी संघ  ने मेरे कार्यकाल को याद रख कर इस प्रकार का कार्यक्रम किया।यह बात पूर्व कलेक्टर  श्री माकिन  ने शहर के बृन्दाबन धाम दतिया में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा दतिया द्वारा  आयोजित  कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा पूर्व कलेक्टर दतिया श्री संदीप माकिन के सम्मान में आयोजित किया गया था।जिसमे दतिया शहर  के गणमान्य नागरिक,जिले का पूरा शिक्षा विभाग, अधिकारी,कॉलेज प्रोफेसर्स, कर्मचारी,राजनेता ,इंजीनियरस,डाक्टर्स, एडवोकेटस,एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ D R राहुल ने की।कार्यक्रम में मंचासीन लोगों में सम्मानीय पूर्व कलेक्टर श्री संदीप माकिन, जिला शिक्षा अधिकारी यू एन मिश्रा,  एडवोकेट राजेन्द्र तिवारी,प्रोफेसर सुधीर पांडेय,राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शुक्ला, प्राचार्य बी के पटवा, ,बी के दुबे, श्याम पटेरिया  श्रीमती रजनी अरजरिया,हरिहर शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत  माँ सरस्वती  पूजन के साथ हुई।एवं स्वस्ति बाचन पंडित याज्ञबल्क्य शास्त्री, रमाशंकर दुबे एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने कराया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्राचार्य श्रीमती रजनी अरजरिया ने प्रस्तुत की।श्री माकिन के सम्मान में स्वागत भाषण राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शुक्ला ने दिया।कार्यक्रम को एडवोकेट राजेन्द्र तिवारी ,पी जी कॉलेज के प्राचार्य श्री D R राहुल एवं श्याम पटेरिया ने संबोधित किया ।राजपत्रित अधिकारी संघ की तरफ से सम्मान पत्र का बाचन अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने किया एवं माकिन सर का राजपत्रित अधिकारी संघ की तरफ से, अध्यक्ष अशोक शुक्ला, DPC राजेश शुक्ला ,राजपत्रित संघ के सचिव मनीष सेन,रजनी अरजरिया, माधुरी गुप्ता ,कमलकांत शर्मा,हरिहर शर्मा,रजनी मुखरैया  एवं कल्पना तिवारी ने शाल श्री फल एवं सम्मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया। मोर्चा सह संयोजक कुंज विहारी गोस्वामी ने भी माकिन सर् को  सम्मान पत्र  बाचन कर भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन राजपत्रित अधिकारी संघ के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता कमल कांत शर्मा  ने किया।इस अवसर पर  जिले के हायर सेकेंडरी हाई स्कूलों के प्राचार्य,सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, एस के वर्मा ,मनीष सेन,आशीष कंचन,,अखिलेश राजपूत,सभी विकास खंडों के BRCc, जिला शिक्षा कार्यालय से,रविदत्त त्रिपाठी, योजना अधिकारी विकास शुक्ला,जिला समान्यक बलराम शर्मा,आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष साबर सिंह दांगी, आजाद अध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजा श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव,मोर्चा के सह संयोजक मनोज गुप्ता,देवेन्द्र पांडेय,प्रोफेसर डॉ अभय कुमार सिंह,प्रोफेसर जयश्री द्विवेदी, मनोज पांडेय,प्राचार्य शहजाद खान, संतोष तिवारी,मनोज दुबे,शाक्तिपाण्डे, श्रीकांत त्रिपाठी,जगदीश पांचाल, ब्राह्मण समाज केअध्यक्ष सुनील शर्मा  संरक्षक सनत पुरोहित एवं अरुण सिद्ध गुरु,पूरन चंद्र शर्मा डॉ राज गोस्वामी मनीराम शर्मा,अशोकपुरी,भागवत दांगी,अनुपम पांडेय बुद्ध सिंह दांगी आरती गोस्वामी,संजीव दुबे इंजीनियर अनमोल दुबे,सुषमा श्रीवास्तव, मीनू अहिरवार,शेखर रावत,डॉ अजय रावत,चंद्र मणि पांडेय, पंकज खरे,नर्मदा बाथम,राजेश सेन,भावेश वर्मा,कवींद्र वर्मा,सहित लगभग तीन सैकड़ा से अधिक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments