दतिया भिक्षा वृत्ति की रोकथाम 20 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
      प्रधान संपादक साहिल खान 
      दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
          रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया भिक्षा वृत्ति की रोकथाम 20 दिवसीय जागरूकता अभियान,जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस ईकाई के संयुक्त दल अभियान चलाया।

दतिया:को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अरविंद उपाध्याय के निर्देशन मैं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु 20 दिवसीय जागरूकता अभियान, प्रथम चरण के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस ईकाई के संयुक्त दल द्वारा पीतांबरा मंदिर दतिया पर बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया,कार्रवाई के दौरान चार बच्चे अपने परिजनों के साथ भिक्षावृत्ति करते हुए पाए गए दल द्वारा बच्चों का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति दतिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां पर बच्चों के परिजनों से बच्चों के दस्तावेज प्राप्त किए गए एवं परिजनों को तथा मंदिर के आसपास उपस्थित जन सामान्य को किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति कानूनन अपराध है । बच्चों से भीख मंगवाना अधिनियम की धारा 76 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें भीख मांगने के प्रयोजन के लिए बालक को नियोजित करने या किसी बालक से भीख मंगवाने पर 5 वर्ष के कारावास और ₹100000 के दंड का प्रावधान है बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है कि उन्हें नियमित विद्यालय भेजा जाए उनकी उचित ढंग से शिक्षा एवं पालन पोषण किया जाए उनकी उचित ढंग से शिक्षा और पालन पोषण किए जाने हेतु बच्चों के माता-पिता को चेतावनी दी गई तथा शासकीय योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु माता-पिता को समझाइस दी गई,काउंसलिंग की गई तथा आवश्यक दस्तावेज बाल संरक्षण कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिससे बच्चों को शिक्षा एवं पोषण हेतु शासन की सहायता प्रदान की जा सके, कार्रवाई के दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य संतोष तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी धीरसिंह कुशवाह बृजेंद्र सिंह कौरव, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश श्रीवास्तव कार्यकर्ता आउट रीच कार्यकर्ता मनीष शर्मा यशदीप सिंह राजपूत आमिर खान विशेष किशोर पुलिस इकाई से श्रम निरीक्षक दीक्षा दांगी, अनीता शर्मा,हेमलता रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments