करीब एक साल से बंद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के गेट का खुलेगा ताला।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
      प्रधान संपादक साहिल खान 
      दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
          रिपोर्टर रामलाल गौतम 

 दतिया मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के मेनगेट पर करीब एक साल से ताला बंद है। *मेडिकल कॉलेज के डीन ने गेट पर ताला बंद कराया था। गेट बंद होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और अटेंडरों को काफी परेशानी होती थी।* जिला अस्पताल प्रबंधन व जिले के वरिष्ट अधिकारी डीन से कईबार ताला खुलवाने के लिए कह चुके थे। *लेकिन इसके बाद भी डीन ने मेनगेट से ताला नहीं खुलने दिया।* शनिवार भोपाल से ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन नीरज सिंह दतिया पहुंचे। *जिन्होंने मेडिकल कॉलेज दतिया का निरीक्षण किया।* निरीक्षण के दौरान उन्हें गेट बंद होने की जानकारी लगी तो *उन्होंने तत्काल गेट खुलवाने के निर्देश डीन को दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों* व डॉक्टरों की मीटिंग ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। *इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, डीन डॉ दीपक एस मरावी, सीएमएचओ डॉ बीके वर्मा, सिविल सर्जन डॉ केसी राठौर* सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

Comments