कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस दतिया में नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया I

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम, चेतन दास सुखानी 

आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस दतिया में नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया I 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ D.R. राहुल ने की उन्होंने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि  युवाओं को लक्ष्योमुखी, राष्ट्र प्रेमी व देश कल्याण का नशा करना होगा   भटकने की जरूरत नहीं स्वयं को साधने की आवश्यकता है मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद यादव ने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए चेताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है पहला सुख निरोगी काया इसलिए हमें अपने शरीर  का ध्यान रखना होगा नशे ब नशीली चीजों से दूर रहने रहना होगा तभी राष्ट्र का विकास होगाi
इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा नशा मुक्तभारत अभियान के तहत  नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई I एवं "एक पेड़ मां के नाम"  कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य एवं महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा सरस्वती गार्डन में पौधारोपण किया गया I
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ.के. एस. दादोरिया , स्पॉट प्रभारी दुष्यंत कुमार ,डॉ. विनोद गौतम डॉ. मंजू उपाध्याय, डॉ. हेमा केन और मैडम खुशबू भास्कर के साथ-साथ विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नवीन मगरिया ने किया I

Comments