KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम, चेतन दास सुखानी
दतिया रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अटल कलाम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राखी निर्माण, मेहंदी सज्जा, गीत-संगीत और भाषण जैसी अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर विद्यालय में अधिवक्ता अंकिता श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अहमियत पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
शिक्षिका सलोनी श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के महत्व को बताते हुए कृष्ण और द्रौपदी की कहानी सुनाईI
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका गरिमा दांगी द्वारा किया गया। पूरा वातावरण भाईचारे और उत्सव की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर छात्र छात्राएं
एवम् शिक्षक उपस्थित रहे I
Comments
Post a Comment